बलिया में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, शहर में तनाव

इब्राहिमाबाद में सोमवार की रात अज्ञात बदमाशों ने सपा के स्थानीय नेता दयानंद सिंह को उसके घर के दरवाजे पर गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दयानंद ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हत्या के बाद से मंगलवार की सुबह से ही सपा कार्यकर्ताओं में खासा रोष व्याप्त है। खबर है कि बुधवार की दोपहर सपा कार्यकर्ता हत्या के विरोध एवं हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। इसे देखते हुए कई जगहों पर तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार के प्रदर्शन के दौरान हिंसा नहीं भड़के।












Click it and Unblock the Notifications