लीबिया: मिसाइल हमले से गद्दाफी का सैन्य केंद्र ध्वस्त
त्रिपोली
| लीबिया का तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की सैन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से राजधानी त्रिपोली स्थित उनकी एक इमारत को एक मिसाइल हमले के द्वारा चूर-चूर कर दिया गया है। पश्चिमी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक गद्दाफी इसी इमारत के माध्यम से अपनी सैन्य गतिलिधियों को अंजाम दे रहे थे। अभी तक इमारत के नष्ट होने की पुश्टि हो गई है लेकिन इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। id="toptextpromo">मालूम
हो कि पष्चिमी देश अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने मिल कर लीबिया पर नो फ्लाई जोन घोषित किया है। यह सारी कार्यवाही संयुक्त राष्ट्र के नियमानुसार की गई है। पष्चिमी देशी की इस संयुक्त कार्यवाही का मकसद लीबिया के तानाशाह गद्दाफी द्वारा विद्रोहियों पर जबर्दस्ती की जा रही सैन्य कार्यवाही पर रोक लगाना है। अमेरिकी अधिकारियों ने साफ किया है कि उनका उद्देश्य गद्दाफी को मारना नहीं है जौसा कि वह प्रचारित कर रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पश्चिमी
देशों द्वारा की जा रही इस सैन्य कार्यवाही पर विष्व समुदाय में व्यापक आक्रोश देखा जा रहा है। अमेरिका, ब्रिटेन औ र फांस की लीबिया में सैन्य गतिविधि की अरब लीग और रूस व्यापक निंदा कर रहे हैं जबकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने ओबामा को स्पष्ट चेतावनी दी है कि लीबिया, अमेरिका के लिए दूसरा विएतनाम साबित हो सकता है। दूसरी ओर गद्दाफी के विद्रोहियों को पश्चिमी देशों की इस कार्यवाही से राहत मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। गद्दाफी के कमजोर पड़ने के स्पष्ट संकेत सामने आ रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications