उत्‍तर प्रदेश में होली पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

लखनऊ। होली पर नशेडियों को शराब पहले से लेनी पड़ेगी, क्योंकि होली के दिन शराब दुकाने खोलने पर पूरी तरह से प्रतिबंद होगा। होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों का नशा उतारने के लिए प्रदेश के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी।

होली पर कानून व्यवस्था चाक चौबंद रहे और त्यौहार शांतिपूर्वक सम्‍पन्न हो इसके लिए प्रदेश में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल ने कहा है कि कई लोग होली के त्यौहार पर रंग में भंग कर देते हैं। ऐसे लोग पुलिस की नजर में होंगे। होली के मद्देनजर 12 कंपनी रैपिड ऐक्शन फोर्स, आरएएफ तथा 35 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी। महानिदेशक के अनुसार होली पर कहीं कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए 25 कंपनी पीएसी आरक्षित रखी गयी है।

पुलिस के आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि शराब पीकर हंगामा करने से होली पर दर्जनों को घायल होते हैं। इस वर्ष ऐसा न हो इसके लिए विशेष सतर्करता बरती जाएगी। पुलिस का मुख्‍य ध्यान शराब की दुकानों होगी। उधर होली को करीब आता देख शराब कारोबारियों ने शराब का स्टाक करना शुरू कर दिया है। होली के एक दिन पूर्व शराब की कालाबाजारी की जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+