मायावती ने किया 40 हजार करोड़ का घोटाला: सपा

Shivpal Singh Yadav
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने प्रदेश के विकास के नाम पर 40 हजार करोड़ रुपए सीधे अपनी जेब में डाले हैं। उन्‍होंने इसे राज्‍य का सबसे बड़ा घोटाला करार देते हुए कहा कि मायावती ने यह धन पार्कों और स्‍मारकों के निर्माण के दौरान कमीशन खाकर कमाये हैं।

राजधानी में एक प्रेसवार्ता में शिवपाल मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती के खिलाफ जमकर बरसे। शिवपाल ने कहा कि माया का तानाशाही राज जल्‍द खत्‍म हो जाएगा। उनके विरोध में सपा ने कमर कस ली है और चारों ओर से मोर्चा खोल दिया है। शिवपाल ने कहा कि मायावती जनता का पैसा बर्बाद करने के साथ-साथ अपनी जेबें भी भर रही हैं।

कांशीराम के जन्मदिवस कार्यक्रम पर फिजूलखर्ची

शिवपाल सिंह यादव ने बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 77वें जन्मदिन पर कल यहां आयोजित कार्यक्रमों को फिजूलखर्ची बताते हुए राज्य में मुय विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने आशंका जतायी है कि इसके पीछे भी घोटाले होंगे। उन्‍होंने कहा कि श्री कांशीराम के जन्मदिन पर हो रहा खर्च फिजूलखर्ची है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम की आड़ में अधिकारी और कुछ बसपा नेता घोटाला करेंगे। उनका कहना था कि अच्छा होता यदि मुयमंत्री मायावती इस फिजूलखर्ची को रोकतीं और इस पैसे से दलितों की भलाई के लिए योजनाएं बनवातीं।

नेता प्रतिपक्ष शिवपाल ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में चाहे पुल बनना हो या ओवर ब्रिज और या फिर कोई स्‍मार्क या पार्क। सभी बड़े सरकारी कार्यों में मायावती को सीधा कमीशन मिल रहा है। शिवपाल ने कहा कि अभी तो सपा ने सिर्फ एक झलक दिखाई है। आंदोलन अभी जारी रहेगा। इसके अंतर्गत आगामी 17 मार्च को मायावती के खिलाफ प्रदेश भर में विरोध दिवस मनाया जाएगा।

इस दिन सपा कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर बसपा सरकार की भ्रष्‍ट नीतियों व दमनकारी कार्यवाहियों की जानकारी लोगों को देंगे। विरोध दिवस के बाद 27 मार्च को समाजवादी भुर्जी महासभा रैली निकालेगी जिसमें मुलायम सिंह यादव एवं नेताप्रतिपक्ष शिवपाल के आने की संभावना है।

ज्ञात हो कि भ्रष्‍टाचार एवं जर्जर कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जगह-जगह पीटा गया था। सपा ने गत 7 से 9 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रैलियां निकाली तथा प्रदर्शन किया। सभी जगहों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक सपाइयों का दमन किया। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से आक्रोशित समाजवादी पार्टी ने विरोध दिवस मनाने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+