सावधान! पाकिस्तान स्थापित करेगा दो और परमाणु संयंत्र

Pakistan flag
नई दिल्ली | सामरिक दृष्टि से तो भारत चीन और पाकिस्तान से घिरा ही हुआ है अब युद्धक हथियारों के मामले में भी ये दोनों शत्रु मिल कर हमारे देश को घेर रहे हैं। भारत के लिए एक बुरी खबर है कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने, चीन के सहयोग से दो और नाभिकीय संयंत्र स्थापित करने की अनुमति प्राप्त कर ली है। अब इसे आप अपने लिए बुरी खबर माने या फिर खुद पाकिस्तान के लिए लेकिन अमेरिका समेत उसकी निगरानी और अध्यक्षता वाली तमाम उन वैश्विक संस्थाओं पर ये प्रश्न उठना बिल्कुल लाजमी हो जाता है कि आखिरकार वह पाकिस्तान के साथ है या फिर भारत के।

अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र एक ओर बार-बार पाकिस्तान के विस्फोटक हालात पर चिंता जताते हुए वहां मौजूद नाभिकीय संयंत्रों को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताते रहते हैं वहीं दूसरी ओर वह पाकिस्तान को विध्वंसक हथियार देने और आर्थिक सहायता मुहैया कराने में भी हमेशा आगे रहते हैं। पाकिस्तान दूसरे देशों से मिले धन का उपयोग अपनी जनता के भला करने के बजाय उसे भारत में आतंकवाद फैलाने में करता है, यह तथ्य भी पूरी दुनिया में उजागर हो चुका है।

पढ़ें - दबे पांव बिल्ली की तरह चालें चल रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान के राष्ट्रीय अखबारों में बुधवार को एक प्रमुख खबर छपी है कि आखिरकार पाकिस्तान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) से दो और न्यूक्लियर रिएक्टर्स स्थापित करने की अनुमति प्राप्त कर ली है। पाकिस्तान इन दिनों नाभिकीय संयंत्रों की स्थापना चन की मदद से करेगा। भारत के लिए ये सावधान होने का वक्त है। पाकिस्तान में आए दिन बम धमाकों, अप हरण, हत्या और धार्मिक कट्टरता की घटनाओं में ल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हो रही है ऐसी स्थित में पाकिस्तान को यह अनुमति देना अमेरिका और उकी वैश्विक संस्थाओं के दोगले चरित्र को उजागर करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+