दबे पांव बिल्ली की तरह चालें चल रहा है पाकिस्तान
फाजिल्का। सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी हैं। लेकिन अब पाकिस्तान फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। अपने देश और अंतर्राष्ट्रीय माहौल के चलते, वह पहले की तरह सीना ठोंक कर घुसपैठ करने के बजाय दबे पांव बिल्ली की तरह चोरी-चोरी हर चाल चल रहा है।
हाल ही में पाकिस्तान ने दो घुसपैठियों के शव लेने से इंकार कर दिया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार तड़के भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे दोनों घुसपैठियों को गोली मारकर ढेर कर दिया था। बीएसएफ के उप महानिरीक्षक पनाज ने बताया, "हमने पाक को इस सिलसिले में सूचित किया था और हमें उम्मीद थी कि वे शव को ले लेंगे लेकिन उन्होंने इससे इंकार कर दिया।"
उन्होंने बताया, "हमारे पास पाकिस्तानी घुसपैठियों से जुड़े पर्याप्त सबूत हैं लेकिन पाकिस्तान तथ्यों को सामने नहीं लाना चाहता है।"
बीएसएफ ने शुक्रवार तड़के भारत-पाक सीमा के समीप गैट्टी बसोका में दोनों घुसपैठियों को मार गिराया था। उनके पास से एक पिस्तौल, पांच कारतूस और मोबाइल फोन के दो सिम कार्ड बरामद किए गए थे।













Click it and Unblock the Notifications