हीरो-हीरोइन बनाने के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

यह कार्रवाई वाराणसी जिले के जन्सा थाना क्षेत्र के सारनपुर गांव निवासी नन्द लाल पटेल की शिकयत पर एसटीएफ ने की। बुधवार की सुबह वाराणसी की फील्ड इकाई में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम के सदस्य राज कमल होटल पहुंची। टीम के सदस्य होटल के एक कमरे में चल रहे पाण्डव फिल्म प्रोडक्शन कार्यालय पहुंचे।
पुलिस ने कार्यालय में मौजूद कंपनी मालिक श्रवण कुमार जयसवाल से पूछताछ की। पूछताछ में मामला सही पाये जाने पर एसटीएफ ने श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया श्रवण कुमार ने वर्ष 2008 में हीरो-हीरोइन की आवश्यकता के लिए समाचार पत्र में विज्ञापन प्रकाशित कराया था। विज्ञापन देखकर आवेदक नन्द लाल पटेल ने आवेदक व अन्य लोगों से 50 हजार रुपए व अधिक धनराशि ही हीरोइन का प्रलोभन देकर ले लिए, लेकिन श्रवण कुमार ने उन आवेदकों को न ही काम दिलाया न ही रुपए वापस किये।
उन्होंने बताया गिरफ्तार श्रवण कुमार गनपति फिल्म प्रोडक्शन में प्रोड्यूसर मैनेजर व सहनिर्माता के रूप में अइले दुलहा दिलदार, माई हो देवी व श्रीनाथ श्री साई बाबा, आदि एल्बम में काम कर चुका है। उसके अनुसार उसने 'गउवां के लोग' फिल्म बनाने के नाम का झांसा देकर समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया था।
जिस पर काफी लोगों ने उससे संपर्क किया और उनसे रुपए लेता रहा। उसने 5 लाख रुपए से अधिक वसूला है। फिल्म नही बनी तो मोबाइल का स्विच आफ कर गुप्त रहने लगा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications