स्वास्थ्य सेवाओं पर लगे टेक्स का विरोध

स्वास्थ्य सेवाओं पर लगे टेक्स का विरोध
डॉक्टर देवी शेट्टी ने 12 मार्च को 'विपदा दिवस' मनाने का आहवान किया है. बजट में स्वास्थ्य सेवाओं पर पांच प्रतिशत सर्विस टेक्स के प्रस्ताव के विरोध में एक अभियान शुरू किया गया है. बंगलौर के नारायण हृदयालय के चेयरमैन डॉक्टर देवी प्रसाद शेट्टी ने गुरुवार को कुछ समाचार पत्रों में 'आम आदमी के नाम एक पत्र' शीर्षक से एक विज्ञापन जारी किया है.

इस पत्र में सर्विस टेक्स से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव का ज़िक्र किया गया है. पत्र में अस्पतालों पर लगाए जाने वाले इस टेक्स को 'विपदा टेक्स' (मिज़री टेक्स) कहा गया है. पत्र में लिखा है,"अगर आपके दिल का ऑपरेशन होता है तो आपको पांच से 10 हज़ार या इससे भी अधिक सर्विस टेक्स देना पड़ेगा. अगर बदकिस्तमी से आपको कैंसर है तो आपको 20 हज़ार से अधिक का सर्विस टेक्स देना पड़ेगा."

डॉक्टर देवी शेट्टी ने इस टेक्स का विरोध करने के लिए आम आदमी से 12 मार्च को विपदा दिवस (मिज़री डे) मनाने का आग्रह किया है. गुरुवार को समाचार पत्रों में छपे पत्र में डॉक्टर शेट्टी ने कहा है, "मैं सभी नागरिकों से 12 मार्च के दिन सुबह 11 बजे अपने-अपने राज्यों के राज्यपाल निवास पर जमाकर होकर इस विपदा टेक्स को वापस लेने की अर्जी देने का आग्रह करता हूं."

इससे पहले भारत में कुछ बड़े अस्पताल समूहों को चलाने वाले उद्योगपति भी इस सर्विस टेक्स का विरोध कर चुके हैं. बजट वाले दिन यानि 28 फ़रबरी को फ़ोर्टिस के एमडी शिविंदर सिंह, अपोलो की कार्यकारी निदेशक संगीता रेड्डी और वॉकहार्ट्ड के चेयरमैन डॉक्टर हाबिल खोराकीवाला भी इस टेक्स का विरोध कर चुके हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+