लखनऊ: सरकारी बाबू की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में स्थित शिक्षा भवन के पास मंगलवार की सुबह एक चाय के होटल पर अपने साथी के साथ चाय पी रहे समाज कल्याण विभाग के बाबू सैफ हैदर उर्फ सैफी को मोटरसाइकिल सवार असलहाधारी बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। पांच गोलियां लगने से घायल सैफी की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे हवा में गोलियां चलाते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वजीरगंज के चौधरी गढैय्या निवासी समाज कल्याण विभाग में कार्यरत क्र्लक 40 वर्षीय सैफी मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सिटी स्टेशन के पास स्थित शिक्षा भवन के बगल में शफीक के होटल पर पहुंचे। सैफी के साथ उस वक्त इलाके का ही रहने वाला मंझा विक्रेता भइयू मियां मौजूद था। सैफी शफीक के होटल के पर मोबाइल फोन से बात कर रहा था।
पढ़ें- उत्तर प्रदेश की खबरें
इस बीच मेडिकल कालेज की तरफ बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल सवार दो युवक पहुंचे। शफीक के होटल पर पहुंचते मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों ने अपने पास असलहे निकले। एक व्यक्ति हवा में गोलियां चलाने लगा और दुसरे ने होटल पर खड़े सैफी पर तबड़तोड़ गोलिया चला दी। गोलियां लगते सैफी लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद मोटरसाइकिल एक युवक असलहा लेकर उतरा और होटल में रखी गुझिया की थाल उठाई और सैफी के चहेरे पर फैंक दी।
बीच सड़क पर तबड़तोड़ फायरिंग की घटना में सनसीन फैला दी। सैफी के साथ मौजूद उसका दोस्त भईयू भी अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग तो उसके हाथ में भी चोट लग गई। हमलावरों के भागने के कुछ देर के बाद स्थानीय लोग हिम्मत जुटा कर बाहर निकले और घायल सैफी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीआईजी डीके ठाकुर और कई थानों की पुलिस पहुंच गई।
ट्रामा सेंटर में आनन-फानन में डाक्टरों ने घायल सैफी का इलाज शुरु किया। उसके शरीर पर पांच गोलियां लगी थी। आपरेशन के दौरान सैफी ने दम तोड़ दिया। सैफी की मौत की खबर फैलते ही लोगों को हुजूम ट्रामा सेंटर में जमा हो गया। शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद सैफी का शव उसके घरवालों के सुपूर्द कर दिया गया। इस मामले में सैफी के घरवालों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से कुछ खोखे और एक कारतूस मिला है। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीएम अनिल सागर समेत कई अधिकारी मृतक के घर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications