एयरटेल ने दिल्ली में 3जी सेवा शुरु की

भारती एयरटेल के मोबाइल सेवा के अध्यक्ष अतुल बिंदल ने कहा कि एयरटेल की 3जी सेवा जल्द ही पूरे देश में शुरू हो जाएगी। कम्पनी ने बेंगलुरू, चेन्नई, कोयम्बटूर, मैसूर, मणिपाल, उडिपि और जयपुर में 3जी सेवा शुरू कर दी है।
3जी सेवा के तहत मोबाइल फोन और कम्प्यूटर पर वीडियो कॉलिंग, मोबाइल टीवी, वीडियो स्ट्रीमिंग, आदि सुविधा हासिल की जा सकती है। दिल्ली में टाटा टेली और रिलायंस कम्युनिकेशन पहले ही 3जी सेवाएं शुरू कर चुके हैं। इसके अलावा सरकारी कंपनी बीएसएनएल और एमटीएनएल की 3जी सेवाएं भी पहले से ही बाजार में हैं।












Click it and Unblock the Notifications