जोधपुर: प्रसूताओं की मौत का जिम्मेदार, कंपनी का प्रबंधक गिरफ्तार

रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से दूषित ग्लूकोज बनाने वाली एक कम्पनी के प्रबंधक को पुलिस ने गिरप्तार किया। दरअसल मामला तब खुला जब राजस्थान के जोधपुर शहर में एक के बाद एक 12 गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इन मौतों के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए। प्रतम दृष्टया जांच में यह पता चला कि सभी की मौत ग्लूकोज चढ़ाने से हुई।
जोधपुर के एक सरकारी अस्पताल में हुई इन मौतों का जिम्मेदार दूषित ग्लूकोज बनाने वाली कंपनी को ठहराया गया जिसके चलते प्रबंधक को गिरप्तार किया गया है। मामले की जांच करने इंदौर पहुंची जोधपुर पुलिस की एक टीम ने संजय शाह को गिरफ्तार किया। संजय पैरंटल सर्जिकल प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी का प्रबंधक (उत्पादन) है। जोधपुर पुलिस उसे सोमवार को अदालत में पेश कर सकती है।
ज्ञात हो कि यहां के उमैद अस्पताल में 10 दिनों की अवधि के दौरान 13 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें से 12 महिलाएं गर्भवती थीं। इन्हें कथित रूप से दूषित ग्लूकोज चढ़ाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications