घूसखोर नाल्को सीएमडी निलंबित, बागरा बने नये सीएमडी

बागरा को आनन-फानन नया सीएमडी घोषित करने की प्रमुख वजह इस नवरत्न कंपनी के काम-काज का प्रभावित होना हो सकता है। शनिवार को श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के बाद नाल्को की एक मीटिंग को स्थगित करना पड़ा। इसलिए सरकार ने कंपनी के काम को यथावत चलाने के लिए बागरा को नया सीएमडी घोषित किया है। बागरा को सीए मडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब तक वह कंपनी में वित्त निदेशक के पद पर कार्य कर रहे थे।
श्रीवास्तव और उनकी पत्नी को कथित बिचौलिए और उसी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की अदालत ने आरोपियों को पूछताछ के लिए सीबीआई को सौंप दिया है। आरोपियों को 3 मार्च तक के लिए सीबीआई की कस्टडी में सौंपा गया है।












Click it and Unblock the Notifications