रूस में सरकारी इमारतों पर आतंकी हमले
मास्को। रूस में उत्तरी काकेसस इलाके के नाल्चिक शहर में 12 आतंकवादियों के एक दस्ते ने कई सरकारी इमारतों पर हमले किए। हमलों में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है। गोलीबारी के दौरान एक यातायात पुलिसकर्मी घायल हुआ है लेकिन किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। आतंकी भागने में कामयाब हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार शाम को कहा, "आतंकियों ने स्थानीय फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (एफएसबी) विभाग की इमारत पर चार ग्रेनेड दागे और दो यातायात पुलिस थानों पर हमला किया।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा एफएसबी के स्वास्थ्य केंद्र में भी एक विस्फोट हुआ। यह स्पष्ट नहीं है कि यह ग्रेनेड था या बम।"













Click it and Unblock the Notifications