लीबिया पर निर्णायक कार्रवाई हो -सयुंक्त राष्ट्र

लीबिया पर निर्णायक कार्रवाई हो -सयुंक्त राष्ट्र

बान की-मून ने सुरक्षा परिषद से निर्णायक कार्रवाई करने को कहा है.

सयुंक्त राष्ट्र के महासचिव बान की-मून ने सुरक्षा परिषद से लीबिया के संकट पर 'निर्णायक कार्रवाई' करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि कर्नल गद्दाफ़ी का प्रशासन मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रहा है और अब वहां एक हज़ार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

न्यूयॉर्क में सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए महासचिव बान ने लीबिया में खाद्य संकट की चेतावनी देते हुए कहा कि वहां शरणार्थियों की समस्या विकट होती जा रही है.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने सर्वसम्मति से लीबिया को संस्था से निलंबित करने की अनुशंसा की थी.

जिनिवा में हुई संस्था की आपात बैठक में ये फ़ैसला लिया गया. परिषद ने लीबिया में हुई हिंसा की निंदा करते हुए इसकी अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए भी मंज़ूरी दी है.

उधर कर्नल गद्दाफ़ी के पुत्र सैफ़ अल-इस्लाम ने स्वीकार किया है कि सरकारी सेना को पश्चिम के दो शहरों - मिस्रता और ज़ाविया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

सैफ़ अल-इस्लाम ने विदेशी पत्रकारों को बताया कि इन शहरों पर सेना और हमले नहीं करेगी ताकि युद्धविराम के लिए बातचीत संभव हो सके.

गद्दाफ़ी के पुत्र ने इन ख़बरों का भी ज़ोरदार खंडन किया कि लीबिया की वायुसेना ने प्रदर्शनकारियों पर बम फेंके हैं.

सैफ़ अल-इस्लाम ने कहा कि वो लीबिया की सच्चाई जानने के लिए यूरोपीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाना चाहते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+