आज रात भारत लौटेंगे लीबिया में फंसे भारतीय

Gaddafi
लीबिया में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए एयर इंडिया शनिवार से दो उड़ान शुरू कर रहा है. लीबिया की राजधानी त्रिपोली से अगले दस दिन तक ये विमान सेवा जारी रहेगी.

इसके साथ ही नौ सेना के दो युद्धक पोत भी लीबिया में फंसे हज़ारों भारतीयों को लाने के लिए रवाना हो रहे हैं. इनमें आईएनएस जलश्व भी शामिल है जो एक हज़ार मुसाफिरों को वहन कर सकता है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार समुद्र के रास्ते भारतीयों को स्वदेश लाने का काम रविवार को शुरू होगा. इसके लिए स्कॉटिया प्रिंस नामक जहाज़ को चार्टर किया गया है.

बारह सौ यात्रियों की क्षमता वाला ये जहाज़ लीबिया के बेनग़ाज़ी बंदरगाह पर पहुंचने वाला है. एयरपोर्ट के बाहर देश छोड़कर जाने की कोशिश में लगे लोगों की लंबी कतारें हैं. एक अनुमान के मुताबिक करीब 18 हज़ार भारतीय नागरिक लीबिया में रहते हैं. लीबिया की सरकार ने शनिवार, 26 फरवरी से लेकर सात मार्च तक केवल दो एयर इंडिया विमानों को लीबिया में लैंडिंग की इजाज़त दी है. इनमें से एक विमान त्रिपोली से दिल्ली और दूसरा त्रिपोली से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा.

लीबिया में जारी सरकार विरोधी हिंसा में अब तक कई सौ लोग मारे गए हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को ये साफ कर दिया है कि लीबिया में फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापसी के लिए किसी तरह का भुगतान नहीं करना होगा. भारतीय विदेश मंत्री एस एम कृष्णा ने बताया है कि लीबिया से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए लीबिया की सरकार ने एयर इंडिया की प्रतिदिन केवल दो उड़ानों को त्रिपोली में उतरने की अनुमति दी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि त्रिपोली से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले विमान पर 280 से 209 यात्री और त्रिपोली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान पर 350 यात्री सवार हो सकते हैं. ये दोनों विमान शनिवार देर रात भारत पहुंचेंगे.

खबरें आ रही थीं कि कुछ लोग ग़ैर क़ानूनी तरीके से लीबिया से भारत आने वाले नागरिकों से पैसों की मांग कर रहे हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय ने लीबिया स्थित भारतीय दूतावास के ज़रिए एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि इस तरह की कोई भी गतिविधि ग़ैर क़ानूनी है और जो भी लोग पैसे की मांग कर रहे हैं उनकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+