त्रिपोली में शांति, प्रतिबंध पर विचार

त्रिपोली में शांति, प्रतिबंध पर विचार

बेनगाज़ी में जुटे गद्दाफ़ी विरोधी प्रदर्शनकारी, शहर पूरी तरह से विरोधियों के नियंत्रण में है

लीबिया की राजधानी त्रिपोली से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार शहर में शांति है और जनजीवन सामान्य हो रहा है.

एक लीबियाई पत्रकार ने बीबीसी को बताया कि लीबियाई नेता कर्नल गद्दाफ़ी के समर्थक त्रिपोली के ग्रीन स्क्वायर पर जमा होकर अपने नेता के प्रति समर्थन जता रहे हैं.

वहीं त्रिपोली के बाहर गद्दाफ़ी विरोधी प्रदर्शनकारी पूर्वी लीबियाई शहर बेनगाज़ी पर अपनी पकड़ मज़बूत करते जा रहे हैं.

वहाँ गद्दाफ़ी विरोधी नेता शहर का प्रशासन और आवश्यक सेवाएँ चलाने के लिए समितियाँ गठित कर रहे हैं.

उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद शनिवार को लीबिया के संकट पर विचार के लिए एक बैठक कर रही है.

त्रिपोली में एक जले हुए पुलिस थाने के बाहर से गुज़रता एक लीबियाई वृद्ध

लीबिया का अधिकतर हिस्सा फ़िलहाल गद्दाफ़ी विरोधियों के कब्ज़े में है, विशेष रूप से पूर्वी लीबिया के इलाक़े.

मगर त्रिपोली का अधिकतर हिस्से पर लीबियाई नेता का प्रभाव है.

लीबिया की 65 लाख की आबादी में से 20 लाख लोग त्रिपोली में रहते हैं.

इस बीच लीबिया में काम करनेवाले हज़ारों विदेशी लोगों को देश से बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं.

बड़ी संख्या में भारतीय लोग भी लीबिया में फँसे हुए हैं जिन्हें निकालने के लिए एयर इंडिया शनिवार से अगले दस दिन तक हर दिन दो उड़ानें चला रही है.

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि लीबिया में 10 दिन पहले भड़़के विद्रोह के बाद 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं.

इसमें कर्नल गद्दाफ़ी, उनके परिवार और उनके समर्थकों के विरूद्ध कई तरह के प्रतिबंधों के लगाए जाने के बारे में विचार होगा.

ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी और अमरीका समर्थिक प्रस्ताव के प्रारूप में लीबिया में हुए ख़ूनख़राबे के लिए उसपर हथियारों और यात्राओं पर पाबंदी लगाने के साथ-साथ संपत्तियाँ ज़ब्त करने जैसे क़दम उठाने का सुझाव दिया गया है.

कर्नल गद्दाफ़ी पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में मानवता के विरूद्ध अपराध के लिए मुक़दमा चलाने का भी प्रस्ताव किया गया है.

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को ये कहते हुए लीबियाई संपत्ति को ज़ब्त कर दिया था कि लीबियाई नेता ने अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और सामान्य शिष्टाचार का उल्लंघन किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+