इराक़ की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी पर हमला

इराक़ की सबसे बड़ी रिफ़ाइनरी पर हमला

इराक़ की सबसे बड़ी तेल रिफ़ाइनरी को एक बम हमले के बाद बंद कर दिया गया है.

उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दिन प्रांत स्थि बेजी रिफ़ाइनरी में शनिवार तड़के कुछ बंदूकधारियों ने हमला कर दो कर्मचारियों को मार डाला.

उन्होंने रिफ़ाइनरी की एक यूनिट पर बम भी फेंका जिसके बाद उसमें आग लग गई और वह बुरी तरह नष्ट हो गया.

अधिकारियों का कहना है कि इस हमले से तेल आपूर्ति कई दिनों तक बाधित रह सकता है.

बेजी रिफ़ाइनरी पर एक समय में अल क़ायदा का कब्ज़ा हो गया था और संगठन इसका इस्तेमाल कर चरमपंथियों की मदद करता था.

ये रिफ़ाइनरी इराक़ के तीन महत्वपूर्ण तेलशोधक प्रतिष्ठानों में से एक है जहाँ से प्रतिदिन डेढ़ लाख बैरल तेल की सफ़ाई होती है.

इसके अलावा और दो बड़ी तेल रिफ़ाइनरियाँ बग़दाद और दक्षिणी इराक़ के बसरा शहर में स्थित हैं.

बेज़ी रिफ़ाइनरी पर एक समय अल क़ायदा का कब्ज़ा था

बेजी रिफ़ाइनरी के उपप्रमुख अब्दुल क़ादिर अल साब ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे हथियारबंद लोग रिफ़ाइनरी में घुसे और उन्होंने दो इंजीनियरों को गोली चलाकर मार डाला.

उन्होंने कहा,"इसके बाद उन्होंने अल अल शामल यूनिट पर बम फेंके जहाँ रिफ़ाइनरी का एक चौथाई उत्पादन होता है."

उन्होंने बताया कि इसके बाद रिफ़ाइनरी में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए 50 दमकलों को काम में लगाना पड़ा.

सलाहुद्दिन प्रांत के गवर्नर अहमद अल जुबूरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि रिफ़ाइनरी पूरी तरह से बंद हो चुकी है.

उन्होंने कहा,"ये पूरे देश के लिए एक बड़ा नुक़सान है. सभी इराक़ी शहर इसपर निर्भर करते हैं."

एक अधिकारी ने बताया कि रिफ़ाइनरी को हुए नुक़सान की मरम्मत में लंबा समय लग सकता है.

मगर उसने साथ ही कहा कि आंशिक तौर पर अगले कुछ दिनों में रिफ़ाइनरी से उत्पादन हो सकता है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+