2जी का कच्चा चिट्ठा CBI को आज सौंपेंगे अरुण शौरी

नई दिल्ली | 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में जेपीसी जांच के लिए गले की हड्डी बनी भाजपा के प्रमुख नेता अरिण शौरी की आज CBI के समक्ष पेशी है। सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि अरुण शौरी आज इस मामले में अपने पास मौजूद अहम सबूत CBI को सौपने वाले हैं। अरुण शौरी पर स्पेक्ट्रम आवंटन मसले में निजी कंपनियों के हित में नीति बनाने का आरोप है। लेकिन इस बाबत शौरी का कहना है कि उनके पास अपनी पाक-साफ कार्रवाई के सारे सुबूत हैं जिन्हे वह आज सीबीआई को सौंप देंगे।

अरुण शौरी का कहना है कि उन्होने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पर हो रही धांधलियों के विषय में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपनी जानकारियों से अवगत कराया था लेकिन इसके बाद भी प्रधानमंत्री को ओर से उनकी मालुमात को लेकर कोई रुचि नहीं ली गई। उधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शौरी के इस बयान को सिरे से खारिज किया है कि कभी शौरी ने उनसे इस मसले पर बात की है।

उल्लेखनीय है कि साल 2003 से साल 2004 तक अरुण शौरी दूरसंचार मंत्री थे। घोटाले के मुख्य लाभार्थी माने जाने वाले रतन टाटा ने भी इस मामले की जांच को एनडीए के पीरियड से कराये जाने की मांग रखी थी। अब देखना ये है कि आखिरकार अरुण शौरा के पास वह कौन से सुबूत हैं जो उन्हे निष्कलंक साबित कर देश के सबसे बड़े घोटाले को और खोलने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+