क्‍या कांग्रेस अब भी भारतीयों को ब्‍लडी इंडियंस मानती है: बाबा रामदेव

नई दिल्‍ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और योग गुरु बाबा रामदेव के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। लड़ाई अब दिग्विजय-रामदेव के बीच नहीं बल्कि कांग्रेस बनाम बाबा बन गई है। यही बाबा ने कांग्रेस को ललकारते हुए कहा कि क्‍या कांग्रेस आज भी भारतीयों को ब्‍लडी इंडियंस और कुत्‍ता मानती है।

स्‍वामी रामदेव ने टेलीविजन चैनलों के माध्‍यम से अपनी बात रखते हुए बुधवार को कहा कि हमारी संपत्ति के बारे में क्‍या कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को जांच के लिए नियुक्‍त किया हुआ है। आखिर दिग्विजय कौन होते हैं मेरी संपत्ति के बारे में पूछने वाले।

रामदेव ने आगे कहा, "मैं देश की जनता से बताना चाहता हूं कि पतंजली योग पीठ व संबद्ध संस्‍थानों के नाम पर जितनी भी संपत्ति है वो ट्रस्‍ट के नाम पर है। मेरे नाम पर कुछ नहीं है। ये वो संपत्ति है जो लोगों ने प्रेमपूर्वक दान की है। मेरे पास जितना भी धन है वो मेरी नहीं बल्कि आम लोगों के खून पसीने की कमाई है। हमारे यहां दानपात्र नहीं रखे जाते। हमने कोई चोरी नहीं की है। जिसे जांच करनी है आकर कर ले।"

क्लिक करें- 'बाबा रामदेव ने क्‍या हवा-पानी से कमाए करोड़ो रुपए' | 'मुझसे हिसाब मांगने वाले दिग्विजय है कौन'

इसके तुरंत बाद कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बाबा ने कहा, "गांधी परिवार के नाम से ट्रस्‍ट बने हुए हैं, उनकी कीमत हजरों नहीं लाखों करोड़ रुपए होगी। देश की आधी सरकारी योजनाएं और संस्‍थान एक फैमिनी के नाम को प्रोमोट करने के लिए बनाए जाते हैं। क्‍या उसका हिसाब कांग्रेस ने कभी रखा। मुझे बहुत अफसोस है। कि इतनी बड़ी पार्टी के व्‍यक्ति ने ऐसा कहा और कांग्रेस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। क्‍या कांग्रेस आज भी भारतीयों को ब्‍लडी इंडिया और कुत्‍ता मानती हैं।"

बाबा ने आगे कहा, "55 साल तक कांग्रेस का राज रहा। लाखों करोड़ रुपए विदेशी बैंकों में जमा हो गए। उसके लिए कुछ नहीं करती, एक व्‍यक्ति जो सिर्फ धर्म की पूजा करता है, उसके पीछे पड़े हैं। वैसे मुझे किसी बात का डर नहीं। मेरे एक-एक पैसे का हिसाब है। 2010 तक का पूरा हिसाब-किताब हमारे पास जमा है। हम हर साल ऑडिट करवाते हैं।"

अपने भ्रष्‍टाचार विरोधी अभियान का जिक्र करते हुए बाबा ने कहा, "मेरा अभियान कांग्रेस के खिलाफ नहीं है। मेरा अभियान भ्रष्‍टाचारियां के खिलाफ है। पता नहीं कांगेस को क्‍यों तकलीफ हो रही है, कहीं चोर की दाढ़ी में तिनके वाली बात तो नहीं।

स्‍वामी रामदेव के बयान से आप कितने संतुष्‍ट हैं? अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+