मुझसे हिसाब मांगने वाले दिग्विजय है कौन : बाबा रामदेव
नई दिल्ली। बाबा रामदेव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गी होते कौन है मुझसे हिसाब लेने वाले, ये कहना है योग गुरू बाबा रामदेव का। कालेधन की मुहीम पर दिग्विजय सिंह के खरी बातों से आहत बाबा ने अभी कुछ देर पहले एक न्यूज चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
बाबा रामदेव ने कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि मुझ जैसे संत को देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी कांग्रेस का एक विधायक ब्लडी इंडियन कहता है और कांग्रेस चुप रहती है, उसकी चुप्पी मुझे ये कहने पर मजबूर करती है कि कांग्रेस कायर है, वो अपने नेताओँ से डरती है। मुझे इस बात का बेहद अफसोस औऱ दर्द है।
मैं एक योग गुरू हूं, मेरा पंतजलि पीठ आप सभी के सामने हैं, उसके बारे में किसी से कुछ छुपा नहीं है, वो किसी काली कमाई से नहीं बना है बल्कि ये लोग की योग साधना और मेहनत का नतीजा है। गौरतलब है कि दिग्विजय ने बाबा राम देव के लिए बोला था कि अगर बाबा ने काला धन नहीं कमाया है तो वो ही बतायें कि उनकी एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति क्या हवा-पानी से बन गई है।













Click it and Unblock the Notifications