बाबा रामदेव ने क्‍या हवा-पानी से कमाए करोड़ो रुपए: दिग्विजय

Baba Ramdev
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर फिर से तीखा वार किया है। तीन दिन पहले दिग्विजय के बयान पर बाबा रामदेव ने जब यह कहा कि उनके पास कोई काला धन नहीं है। इस पर दिग्विजय बोले, "तो क्‍या एक हजार करोड़ रुपए से ज्‍यादा की संपत्ति हवा-पानी से बन गई।"

ऐसा ही वाकयुद्ध बुधवार को दिग्विजय और रामदेव के बीच हुआ। तीन दिन पहले दिग्विजय सिंह ने कहा था कि बाबा रामदेव के पास करोड़ों रुपए का काला धन है। इस पर बाबा रामदेव ने कहा कि उनके पास कोई काला धन नहीं है। किसी को आपत्ति है, तो वो जांच करा ले, मैं हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हूं। वहीं बाबा रामदेव के ट्रस्‍ट के सदस्‍यों का कहना है कि बाबा द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अभियान के कारण कांग्रेस भयभीत हो गई है, इसीलिए ऐसा बर्ताव किया जा रहा है।

बाबा रामदेव का बयान जैसे ही टीवी चैनलों पर प्रसारित हुए, दिग्विजय एक बार फिर मीडिया के सामने आ गए। बुधवार को संसद भवन से निकलते ही दिग्विजय ने कहा, "बाबा रामदेव गैर राजनीतिक मंच से राजनीतिक भाषण देना बंद करें और उन्हें जो दान-दक्षिणा मिल रही है उसे सत्यापित करें कि वह कहीं काला धन तो नहीं है।"

सिंह ने कहा, "सरकार काले धन को लेकर गंभीर है और केंद्रीय वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं। बाबा रामदेव केवल कांग्रेस पर ही ध्यान लगाए हुए हैं। दूसरे दलों पर उनका ध्यान नहीं है। उन्हें विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली दान-दक्षिणा को सत्यापित करना चाहिए।"

बात अगर बाबा रामदेव की संपत्ति की आ ही गई है, तो हम आपको बताते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है। बाबा की संपत्ति के अंतर्गत पतंजलि योगपीठ, स्कॉटलैंड में रिट्रीट लैंड, धार्मिक टीवी चैनल में ट्रस्ट की हिस्सेदारी, दिव्य योग मंदिर, दिव्य फॉर्मेसी, कृपालु बाग, दिव्य योग आश्रम, पतंजलि योग विश्वविद्यालय, पतंजलि हर्बल, हर्बल वाटिका व आयुर्वेदिक चिकित्सा और अनुसंधान संस्थान हैं। बाबा रामदेव के मुताबिक उनकी इस संपत्ति की कीमत एक हजार करोड़ रुपए के करीब है।

आप क्‍या सोचते हैं बाबा की इस संपत्ति के बारे में। अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+