उड़ीसा : डीएम और इंजीनियर रिहाई नहीं, 48 घंटे की मोहलत
भुवनेश्वर। माओवादियों द्वारा अगवा किये गये डीएम की रिहाई नहीं हुई है। ना तो डीएम और ना ही इंजीनियर किसी को भी अभी छोड़ा नहीं गया है। न्यूज चैनल एनडीटीवी के मुताबिक एक अधिकारी से हुई बातचीत से पता चला है कि डीएम और इंजीनियर की रिहाई अभी नहीं हुई है।
हालाकि अधिकारी ने बताया नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए मलाकानगिरी के जिलाधिकारी आर. विनील कृष्णा और जूनियर इंजीनियर पबित्र मोहन माझी सुरक्षित हैं और अगले 48 घंटे में वह अपने घर पहुंच जाएंगे। राज्य सरकार ने नक्सलियों की सभी मांगें मान ली हैं।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 का पेज
मलकानगिरि के एडीएम सुंदरलाल शील ने बताया कि अभी तक उनके छुटने की कोई खबर नही है। वहीं नक्सलियों द्वारा चयनित तीन मध्यस्थों में से एक जी. हरगोपाल ने कहा कि हम अपनी मध्यस्थता के परिणाम से संतुष्टि जाहिर करते हैं।
इस बीच दोनों बंधकों की रिहाई के लिए राज्य के गृह सचिव यू.एन.बेहरा और पंचायती राज सचिव एस.एन.त्रिपाठी ने यहां राज्य अतिथि गृह में वार्ताकारों दंडपाणी मोहंती, जी. हरगोपाल व आर.सोमेश्वर राव के साथ मंगलवार को बातचीत की। इसके बाद हरगोपाल ने यह घोषणा की।













Click it and Unblock the Notifications