लीबिया में हवाई हमलों में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की मौत : रिपोर्ट

सत्ता परिवर्तन की मांग कर रहे लोगों पर माल्टा में लीबियाई सेना के दो जेट विमानों द्वारा हमला किए जाने की सूचना आने के बाद बेनगाजी हवाईअड्डे पर उतरे सेना के दो विमानों के चालकों ने शहर में बमबारी किए जाने की बात से इंकार किया है।

सूत्रों के मुताबिक सोमवार को त्रिपोली हवाईअड्डे पर भी सेना के विमान उतरे जिनमें कुछ हथियारबंद विदेशी लोग सवार थे।

दुबई स्थित समाचार चैनल अल अरेबिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि गद्दाफी के समर्थकों और सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष में सोमवार को केवल त्रिपोली में ही 150 से ज्याादा लोगों की मौत हुई है।

41 साल से सत्ता में बने मुअम्मार गद्दाफी के देश से भागने की अटकलों के बीच सरकार विरोधी प्रदर्शन अब पूरे देश में शुरू हो गए हैं।

विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से गद्दाफी सरकार ने विभिन्न शहरों में खाद्यान्न, ईंधन और दवाइयों की आपूर्ति बंद कर दी है। संपर्क के ज्यादातर माध्यम बंद कर दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+