इटली के प्रधानमंत्री पर सेक्स स्कैंडल का केस

न्यायाधीशों ने एक नाबालिग वेश्या से यौन सम्बंध बनाने और पद का दुरुपयोग करने के आरोपों में बर्लुस्कोनी के खिलाफ मुकदमे की पहली सुनवाई की तारीख 6 अप्रैल मुकर्रर की है। न्यायाधीश क्रिस्टिना डि सेन्सो के मुताबिक तीन महिला न्यायाधीश- कारमेन डि एलिया, ओर्सालीना डि क्रिस्टोफारो तथा जूलिया तूरी मुकदमे की सुनवाई करेंगी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष नवंबर में लड़की ने यह रहस्य खोला था, जिसके बाद बर्लुस्कोनी विवादों के घेरे में आ गए थे। पिछले हफ्ते मिलान में अभियोग पक्ष के वकीलों ने तथ्य पेश कर बर्लुस्कोनी के खिलाफ मुकदमे की त्वरित सुनवाई करने का अनुरोध किया था। पेश किए गए तथ्यों में अधिकांश फोन टैपिंग से जुड़े हुए हैं। यह भी साबित हो चुका है कि इस काम के लिए बर्लुस्कोनी ने लड़की को पेसे दिए थे।
बर्लुस्कोनी की बात करें तो कोर्ट में पेशी उनके लिए पहली बार नहीं है। इससे पहले वो टैक्स चोरी के मामले में भी कोर्ट में पेश हो चुके हैं। खबर है 1994 के बाद से अब तक अपने खिलाफ केस लड़ने के लिए वे अब तक वो 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा वकीलों पर खर्च कर चुके हैं। हर बार उनके खिलाफ जुर्म साबित नहीं हो पाया और वेा बच गए। इस बार भी उनके वकील जीतोड़ कोशिशों में लगे हैं। अब देखना यह है कि प्रधानमंत्री इस बार पाक-साफ निकल पाते हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications