पाकिस्तान के पूर्व खुफिया प्रमुख ने डेविस के मामले में सरकार को चेतावनी दी
इस्लामाबाद में करीब 200 लोगों की मौजूदगी में गुल ने कहा, "यदि रेमंड डेविस के मामले में सरकार ने नरमी दिखाई तो पूर्व सैन्य अधिकारी राष्ट्रीय हित की सुरक्षा के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।"
गुल ने कहा, "बहुत हो चुका, अमेरिकियों ने हमारे लोगों की हत्या की है और हमारी सरकार माफी मांगने की मुद्रा में है।"
उन्होंने कहा, "हम अमेरिका से दुश्मनी नहीं चाहते लेकिन हम अमेरिकियों को चेतावनी देते हैं कि हमारे धैर्य की परीक्षा न लें।"
पाकिस्तान में दो लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी राजनयिक मिशन के एक कर्मचारी डेविस का मुद्दा पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और अमेरिका के सम्बंधों में संवेदनशील रुख अख्तियार कर चुका है।
डेविस को जनवरी में लाहौर में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications