‘चोर बोल रहे हैं....बचा लीजिए’

‘चोर बोल रहे हैं....बचा लीजिए’
पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर तीनों चोरों को घर से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया. मुश्किल में पड़नें पर केवल आम आदमी ही नहीं, चोर भी पुलिस को याद करता है ! ये बात दिल्ली में घटी एक घटना के आधार पर कही जा सकती है.

दिल्ली के तिलक विहार इलाके में चोरी करते समय तीन चोर जब भीड़ से घिर गए तो उन्हें पुलिस की याद आई और उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फ़ोन कर मदद की गुहार लगाई. मामला कुछ ऐसे हुआ कि इस साल 28 जनवरी भारतीय समयानुसार रात दो बजे चरनजीत सिंह नामक एक व्यक्ति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फ़ोन कर सूचना दी कि वो अपने घर के बाहर खड़े हैं और उनके घर में कुछ लोग घुस आए हैं.

कुछ ही समय बाद उन्होंने फिर फ़ोन किया और बताया कि उनके घर में डकैती हो रही है. इस कॉल के जवाब में तिलक विहार स्थित पीसीआर वैन उनके घर के लिए रवाना हो गई. इस बीच चरनजीत सिंह ने इलाक़े के लोगों को इकट्ठा कर लिया.

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी वी रंगनाथन ने बीबीसी को बताया, "चोरों की नज़र जब घर के नीचे जमा होती भीड़ पर पड़ी तो वे घबरा गए. उन्होंने पुलिस नियंत्रण कक्ष में फ़ोन कर पुलिस से मदद मांगी. उन्होंने कहा कि हम चोर बोल रहे हैं और हमें बचा लीजिए नहीं तो लोग हमें मार डालेंगे.''

घर में मौजूद तीन चोरों में से दो चरनजीत सिंह के पड़ोसी हैं और उन्हें इस बात की जानकारी थी कि चरनजीत सिंह उस समय घर से बाहर हैं. पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर तीनों चोरों को घर से बाहर निकाला और हिरासत में ले लिया. रंगनाथन ने बताया, ''मौके से हमें 10 हज़ार रुपए नकद, कीमती सामान, ज़ेवरात से भरा एक सूटकेस और कुछ दस्तावेज़ बरामद हुए हैं. तीनों चोर जेल में हैं ''

डीसीपी रंगनाथन की मानें तो उनकी याद में यह अब तक का पहला ऐसा मामला है जब चोरों ने ख़ुद पुलिस को फ़ोन कर मदद मांगी हो.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+