पाकिस्तान में मंत्रिमंडल का इस्तीफा (लीड-3)
'एसोसिएटिड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' के रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री गिलानी द्वारा एक नई मंत्रिपरिषद का गठन करने के लिए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अपने इस्तीफे उन्हें सौंप दिए।
पाकिस्तानी मंत्रिपरिषद में 54 मंत्री और 17 राज्य स्तर के मंत्री हैं। प्रधानमंत्री के कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ये इस्तीफे दिए गए।
प्रधानमंत्री के सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की अंतिम बैठक में मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दिए।
समाचार चैनल 'जिओ न्यूज' ने गिलानी के हवाले से बताया, "मौजूदा मंत्रिमंडल की आज की यह अंतिम बैठक होने जा रही है।" गिलानी ने शासन में सुधार और सहयोग के लिए अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक गिलानी ने कहा है कि नए मंत्रिमंडल का गठन 24 घंटे में कर लिया जाएगा।
कानून एवं संसदीय मामलों के संघीय मंत्री बाबर अवान ने पिछले महीने कहा था कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने मंत्रिमंडल का आकार छोटा करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का आकार छोटा किए जाने का फैसला सरकारी खर्च कम करने के नजरिए से किया गया है।
इससे पहले एक मीडिया रपट में कहा गया था कि संघीय मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य मंत्रिमंडल का आकार घटाने और स्पष्ट्तया पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन)की खर्च घटाने की मांग पूरी करने के लिए पहले ही हटाए जा चुके हैं।
पीएमएल-एन ने सरकार को 10 सूत्री मांगे सौंपकर उन्हें पूरा करने के लिए 45 दिन की मोहलत दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications