मिस्र: प्रदर्शनों के बीच तहरीर चौक पर शादी
काहिरा। बॉलीवुड अदाकारा सेलिना जेटली मिस्र में शादी की ख्वाहिश रखती हैं। उन्होने हाल ही में अपनी ये ख्वाहिश मीडिया के जरिए सार्वजनिक की है। लेकिन वह अकेली नहीं है बल्कि दुनिया में और भी जोड़े ऐसे हैं, जो ना सिर्फ यहां पर शादी की ख्वाहिश रखते हैं बल्कि यहां शादी कर भी रहे हैं।
राजधानी काहिरा में स्थित तहरीर चौक इन दिनों सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में है लेकिन यहां एक जोड़े ने शादी रचाई है। इस खबर पर रविवार को सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'ट्विटर' पर लोगों ने जमकर उत्सुकता भरी टिप्पणी की। समाचार वेबसाइट 'बीबीसी डॉट को डॉट यूके' के अनुसार जैसे ही तहरीर चौक पर शादी रचाने की खबर मिली लोगों ने 'ट्विटर' पर तमाम तरह की टिप्पणी करनी शुरू कर दी।
कुछ देर बाद एक टिप्पणी कर्ता ने कहा, "तहरीर चौक पर अब और शादी होगी। ब्याह रचाने के बाद दम्पति पानी की एक टंकी के सामने खड़े होकर शादी की तस्वीरें बांट रहे थे।" गौरतलब है काहिरा में तहरीर चौक इन दिनों पिछले 30 वर्षो से सत्ता पर काबिज मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों का केंद्र बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications