श्रीलंका : उड़ते हुए हेलीकॉप्टर में बच्चे ने लिया जन्म
श्रीलंका। इसे आप खुदा की नेमत कहें या कुदरत का करिश्मा, लेकिन ये एक सुंदर सच्चाई है। बसो और रेलगाड़ियों में अक्सर सुना जाता है कि शिशु का जन्म हुआ है लेकिन क्या कभी आपने ये सुना कि किसी बच्चे का जन्म हेलीकॉप्टर में हुआ है। नहीं ना, लेकिन श्रीलंका में इस आश्चर्य ने जन्म लिया है, यहां एक महिला ने वायु सेना के हेलीकॉप्टर में बच्चे को जन्म दिया है।
'कोलम्बो पेज वेबसाइट' ने अधिकारियों को हवाले से लिखा है कि महिला को वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा था। उक्त महिला के साथ चार अन्य गर्भवती महिलाएं भी थीं।
अधिकारी के मुताबिक चारों महिलाओं को वायु सेना के बेल 212 हेलीकॉप्टर से ले जाया जा रहा था उसी समय उक्त महिला ने अपने बच्चे को जन्म दिया। गौरतलब है कि श्रीलंका के अनुराधापुरा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications