7 साल के बच्चे ने खरीदा लड़ाकू विमान
सिडनी।
इंटरनेट से शॉपिंग के जरिए आप दुनिया भर का कोई भी सामान घर बैठे खरीद सकते हैं, बशर्ते कि आप में उसकी कीमत चुकाने की सामर्थ्य हो। हाल ही में एक सात साल के बच्चे ने ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए एक लड़ाकू विमान को खरीदने की कोशिश की। वेबसाइट 'न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू' के मुताबिक आस्ट्रेलिया में एक नन्हे से बच्चे ने इंटरनेट के माध्यम से हैरियर युद्धक विमान की कीमत लगा दी लेकिन अचानक उसके पिता ने उसे देख लिया और उसे रोक दिया। id="toptextpromo">बच्चे
ने ऑनलाइन स्टोर-ईबे पर शॉपिंग करते हुए युद्धक विमान के आगे लिखे 'अभी खरीदिए' बटन दबा दिया। विमान की कीमत 113,515 डॉलर रखी गई थी। उसके पिता ने अचानक बच्चे को ऐसा करते देख लिया और उसे रोक दिया। बच्चे के के पिता ने ऑनलाइन विक्रेताओं से अपने बच्चे की गलती के लिए माफी भी मांगी। पिता ने कहा कि उसका बेटा पॉकेट-मनी से लड़ाकू विमान नहीं खरीद सकता। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हैरियर
की बिक्री के लिए ईबे पर विज्ञापन करने वाली ब्रिटेन की कम्पनी-जेट आर्ट एविएशन के प्रवक्ता ने इस घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा, "उस लड़के के पिता ने हमें फोन करके माफी मांगी। यह विमान फिर से बिक्री के लिए रख दिया गया है। अब हमने इसकी नीलामी करने का फैसला किया है ताकि दोबारा इस तरह की घटना नहीं हो सके।" हैरियर विमान 1982 के फॉल्कलैंडस युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना में शामिल था। उसे 1997 में सेना से हटा दिया गया। फॉल्कलैंडस युद्ध फॉल्कलैंडस, साउथ जॉर्जिया और साउथ सैंडविच द्वीपों पर अधिकार के लिए ब्रिटेन और अर्जेटीना के बीच लड़ा गया था।











Click it and Unblock the Notifications