मालिया-साशा संग दोबारा भारत आएंगी मिशेल ओबामा

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने बराक ओबामा के साथ अपना भारत दौरा इतना इंजॉय किया कि वह अब अपनी बेटियों सहित बारत के दूसरे दौरे पर आना चाहती हैं। बराक ओबामा के भारत दौरे के समय उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा आईं थीं, उनकी दोनों बेटियां मालिया और साशा इस दौरे पर उनके साथ नहीं थीं।

ओबामा भारत की आधिकारिक यात्रा पर अपने भारी-भरकम लाव-ओ-लश्कर के साथ भारत पधारे थे। ऐसे में शायद उन्होने अपनी बेटियों को भारत लाना सहीं नहीं समझा होगा लेकिन मिशेल को भारत दौरा इतना भाया कि उन्होने अपने बच्चियों को भी भारत घुमाने का फैसला कर लिया। मिशेल ओबामा की इस संभावित यात्रा की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन को भी दे चुके हैं।

अ पने पिछले दौरे पर मिशेल ओबामा ने मुंबई के बच्चों के साथ खूब मस्ती की थी। बराक ओबामा और मिशेल दोनों इन छोटे-छोटे बच्चों के साथ इतने घुल-मिल गए थे कि उन्होने उनके साथ मिल कर खूब डांस भी किया। पूरी दुनिया ने ये नजारा अपने टीवी सेट्स पर देखा था। इसके बाद बराक ओबामा जब मुंबई के एक कॉलेज में बच्चों को संबोधित करने गए तो वहां भी मिशेल ने उनके स्वागत भाषण का कां बाखूबी संभाला था।

मालूम हो कि पिछले सप्ताह मेनन ने ह्वाइट हाउस में अपने अमेरिकी समकक्ष टॉम डॉनीलोन के साथ बैठक की थी। इस मौके पर ओबामा ने मिशेल की यात्रा के बारे में मेनन से बात की। ओबामा ने मेनन से कहा कि उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान बहुत लुफ्त उठाए। राष्ट्रपति ने अपनी भावना से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी अवगत कराने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+