मिस्र में फंसे नागरिकों के लिए विमान भेजेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने मंगलवार को रक्षा मंत्रालय को काहिरा में एक विशेष विमान भेजने का निर्देश दिया ताकि पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाले गैर जरूरी कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों,पर्यटकों और अन्य पाकिस्तानियों को वापस लाया जा सके।
गिलानी ने विदेश मंत्रालय से कहा है कि वह मिस्र से पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकालने के लिए जरूरी इंतजाम करे।
आने वाले दिनों में मिस्र से करीब 200 पाकिस्तानियों को स्वदेश लाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मिस्र पर 30 बरस तक शासन करने वाले राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है।
भारत सहित कई देश वहां से अपने नागरिकों को बाहर निकालने का प्रबंध कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications