नासिक में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 2 चालकों की मौत
नासिक, 2 फरवरी (आईएएनएस)। नासिक के घनी आबादी वाले एक रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह रक्षा विभाग के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके दोनों चालकों की मौत हो गई।
नासिक पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह नौ बजे से कुछ पहले हुई। हेलीकॉप्टर जय भवानी क्षेत्र में एक बंगले के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे की वजह और चालकों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। नजदीकी देवलाली शिविर क्षेत्र के रक्षा अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए मौके पर पहुंच चुके हैं।
उस पूरे इलाके में आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications