तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण करेंगे: प्रणब

मुखर्जी ने पत्रकारों से कहा, "दुर्भाग्य से मध्यपूर्व और अरब देशों में बनी स्थिति का असर उनकी उत्पादन क्षमता और उपलब्धता की संभावनाओं पर पड़ रहा है। हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हम पेट्रोलियम मंत्रालय के साथ सतत संपर्क में हैं।"

सरकार मिस्र की स्थिति पर निगाह रख रही है। सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के खिलाफ जनता का विरोध मिस्र का आंतरिक मामला है।

मिस्र के राजनीतिक संकट के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें दो साल के सर्वोच्च स्तर 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं है। देश में पेट्रोल की कीमतें नियंत्रण मुक्त कर दी गई हैं लेकिन डीजल, केरोसीन और रसोई गैस अभी सरकार के नियंत्रण में हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते 2010 में पेट्रोलियम कम्पनियां पांच बार पेट्रोल के दाम बढ़ा चुकी हैं। पेट्रोल की कीमतों में अंतिम बार दिसम्बर में 2.95 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी तब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल थी।

खाद्य और महंगाई दर ऊंचे स्तर पर होने के कारण सरकार उपभोक्ताओं को कच्चे तेल में आई इस तेजी के असर से बचाने का प्रयास कर सकती है।

वित्त मंत्री ने कहा, "इस समय हम स्थिति पर नियंत्रण करेंगे। सरकार इसका ध्यान रखेगी।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+