बरेली: ITBP में भर्ती के लिए आये छात्रों ने की आगजनी-तोड़फोड़
बरेली। उत्तर प्रदेश में उस समय छात्रों का आक्रोश भड़क उठा जिस समय आईटीबीपी की भर्ती के लिए आये छात्रों को कुप्रबंध का शिकार होना पड़ा। गुस्साये छात्रों ने केंद्रीय अर्धसैनिक बल के अधिकारियों पर कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए तोड़पोड़ और आगजनी कर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों के उम्मीदवार बरेली के बुखारा इलाके स्थित आईटीबीपी सेंटर पहुंचे थे।
बरेली परिक्षेत्र के उप-पुलिस महानिरीक्षक प्रकाश डा के मुताबिक आईटीबीपी की चतुर्थ श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने आये उम्मीदवारों ने इंतजामों से नाराज होकर सार्वजनिक वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और पथराव किया। उग्र युवकों ने कई दुकानों को भी अपना निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे हिंसक प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रातीय सशस्त्र बल (पीएसी) की तैनाती की गई है। हालात पूरी तरह से नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण है।













Click it and Unblock the Notifications