तिंरगा मुद्दे पर सरकार से पाई-पाई का हिसाब करेगी भाजपा
फिलहाल खबर आ रही है कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भूख हडताल तोड़ दी है, उन्हें पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष नीतीन गडकरी ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वायाष फिलहाल राजनाथ सिंह की हालत ठीक है। इधर जेल से बिना किसी शर्त रिहा हुए भाजपा के दिग्गज सुषमा स्वराज, अरूण जेटली और अनंत कुमार ने कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें तिंरगा फहराने नहीं दिया इसका जवाब उन्हें दिल्ली में देना होगा। हम उनसे पाई का पाई का हिसाब करेंगे।
आपको बता दें कि बुधवार को भाजपा और जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए लाल चौक के आस पास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम में राज्य के वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राठेर ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली।इस दौरान स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़कों को पूरी तरह सील कर दिया गया था और कार्यक्रम में सिर्फ पास के आधार पर प्रवेश की सुविधा दी गई थी। परेड के बाद स्टेडियम मे सांस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित हुए।













Click it and Unblock the Notifications