भ्रष्ट्राचारी राज्यपाल को वापस बुलाओ : भाजपा
नई दिल्ली। कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच चूहा-बिल्ली का खेल जारी है। जहां शनिवार को बंद रखने वाली भाजपा गर्वनर हंसराज को हटवाने में जुटी है वहीं राज्य में रोज नए नाटक सामने आ रहे हैं। ताजा खबर के मुताबिक राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को हटाने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता सोमवार को राष्ट्रपति से मिले।
पढ़े : आखिर राजनेता तिरंगे पर क्यों कर रहे हैं राजनीति?
आडवाणी के नेतृत्व में राष्ट्रपति से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में सुषमा स्वराज, अरूण जेटली सहित कर्नाटक के सांसद भी शामिल थे। उन्होंने मांग की राज्यपाल को वापस बुलाया जाए। भाजपा ने राज्यपाल पर कांग्रेस के राजनीतिक एजेंट की तरह काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल पर कांग्रेस का दबाव है।
बाद में पत्रकारों से बातचीत में आडवाणी ने कहा कि राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के समय यह उम्मीद की जाती है कि राज्यपाल संविधान के अनुरूप व्यवहार करे इसके लिए वे शपथ भी लेते है लेकिन उनका आचरण पहले दिन से पक्षपातपूर्ण रहा है।













Click it and Unblock the Notifications