मुजफ्फरनगर: खाप पंचायत ने लड़कियों की जीस-टॉप पर लगाया प्रतिबंध

मुजफ्फरनगर। इन दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट बाहुल्य क्षेत्र में खाप पंचायत का कहर बरपा रहा है, जिस के चलते लोगं का जीना मुहाल हो गया है । आये दिन खाप पंचायत के फैसले से दुखी लोगों को लगने लगा है कि जैसे उनकी स्वतंत्रा किसी ने छिन ली है। ताजा फरमान में भैंसवाल गांव की खाप पंचायत ने इलाके कि लड़कियों पर जींस-टॉप पहनने पर पाबंदी लगाई है। पंचायत का मानना है कि लड़िकयो और महिलाओं के इस पहनावे की वजह से उनके साथ छेड़- छाड़ की घटनाएं ज्यादा होती है। साथ ही खाप पंचायत ने इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों के मोबाइल फोन के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी।

खाप ने पांच सदस्यीय महिलाओं की निगरानी टीम गठित की है, जिसमें सुनीता, अमृता, मूर्ति, महिमा और दरियाई को शामिल किया गया है। टीम को भैंसावाल गांव तथा आसपास के क्षेत्र में इस फरमान को लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। पंचायत के इस तुगलकी फरमान से लड़किया और महिलाएं काफी परेशान हैं। उन्होंने इसका व्यापक विरोध बी शुरू कर दिया है।महिला संगठनों ने खाप के चौधरियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

भैंसवाल गांव के डा. सुधीर पवार का कहना है कि ये प्रतिबंध छोटी सोच का परिणाम है और इस गांव की करीब 17 लड़कियां सरकारी व निजी संस्थानों में विभिन्न पदों पर तैनात हैं। समाजशास्त्री डा. गीतांजलि वर्मा का मानना है कि खाप इस तरह के फैसले बगैर सोचे-समझे दे रही है। शिक्षित समाज में जीवनशैली, रहन-सहन, खान-पान के मुद्दे निजी हैं। इसमें किसी बाहरी व्यक्ति को हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+