दक्षिण अफ्रीका : सोने से भी महंगा गैंडे का सींग
जोहांसबर्ग। क्या कभी आपने सुना है कि गैंडे की सींग सोने से महंगे हो सकते हैं। नहीं ना, लेकिन यह सच है, और ये सच सामने आया है दक्षिण अफ्रिका में, जहां इन दिनों गैंडो़ के सींगों की मांग बेहद बढ़ गई है। आमतौर पर बेहद बदसूरत जानवर माने जाने वाला गैंडे की सींग इतने महंगे होंगे इस बात का अंदाजा खुद गैंडे को भी नहीं होगा। आपको जानकर हैरत होगी कि अफ्रीकी गैंडे के सींग की कीमत इन दिनों 59,000 डॉलर प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।
पढ़े : यहां बैंक में भी ताला नहीं लगता!
लेकिन इस बात से एक कड़वा सच सबके सामने आ गया है और वो ये कि सींगो की मांग बढ़ जाने के कारण इन दिनों देश में गैंडे के शिकार में दो गुना वृद्दि हो गई है। अगर एक अफ्रिकी समाचार एजेंसी की माने तो साल 2010 में 330 गैंडो का शिकार किया गया जबकि वर्ष 2009 में यह संख्या 122 तक ही थी। जिससे वन्यजीव प्रेमी काफी चिन्तित हैं।













Click it and Unblock the Notifications