'भारतरत्न' पंडित भीमसेन जोशी की हालत गम्भीर
पुणे। 31 दिसम्बर को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी की हालत गम्भीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। यह जानकारी पुणे के एक अस्पताल के उनके चिकित्सक ने सोमवार को दी। पंडित भीमसेन जोशी भारत रत्न से सम्मानित है। 88 वर्षीय जोशी को वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों और कमजोरी के कारण सहयाद्री अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
जोशी के चिकित्सक अतुल जोशी ने बताया, "उन्हें कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनका बार-बार डायलिसिस करना पड़ रहा है। उनकी हालत गम्भीर है लेकिन पिछले 24 घंटे में उनकी हालत और नहीं बिगड़ी है।" जोशी को लगातार गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। उनका श्वसन, गुर्दे और आंत की बीमारियों का इलाज चल रहा है। मालूम हो कि, जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications