एमबीए छात्रों के बीच घट रही है कैट की लोकप्रियता!

Students
बेंगलुरू। भारतीय प्रबंध संस्‍थान द्वारा आयोजित कॉमन एडमीशन टेस्‍ट (CAT) में इस साल इंजीनियरिंग के छात्रों का बोलबाला रहा, लेकिन कैट में बैठने वाले परीक्षार्थियों की रिपोर्ट की माने तो एमबीए के छात्रों के बीच कैट की लोकप्रियता घट रही है। शिक्षा विशेषज्ञों ने इसके कारण खोजने शुरू कर दिए हैं।

अंग्रेजी अखबार इक्‍नॉमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 18000 अभ्‍यर्थी कैट2010 में आवेदन करने के बाद भी इम्‍तहान में नहीं बैठे। कैट के कंप्‍यूटर बेस्‍ड इम्‍तहान के लिए इस साल 2.04 लाख आवेदन आए थे, जिनमें 1.86 लाख ही परीक्षा में शामिल हुए। यही नहीं केरल से करीब 13.08 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि कर्नाटक में 10 प्रतिशत और तमिलनाडु में 9.9 प्रतिशत अभ्‍यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे।

यही नहीं दिल्‍ली में 7.8 प्रतिशत और महाराष्‍ट्र में 8.3 प्रतिशत अभ्‍यर्थी इम्‍तहान में नहीं बैठे। देश के 11 आईआईएम और 150 बी स्‍कूल के लिए आयोजित की गई इस परीक्षा में भारी संख्‍या में परीक्षार्थियों के शामिल न होने का कारण उनकी सोच में परिवर्तन को दर्शाता है। यह बात आईआईएम प्रशासन भी मानता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+