दिल्ली में कोहरा और सर्द हवाएं, विमान सेवाएं प्रभावित
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। हवाई अड्डे पर कम से कम एक दर्जन उड़ानें प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "शहर में रविवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था। सर्द हवाएं ठंड में इजाफा कर रही हैं और शहर में अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने के आसार हैं।"
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किए जाने की सम्भावना है। दिल्ली में रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक कोहरा दिन में धीरे-धीरे साफ होता चला जाएगा। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) की वेबसाइट के मुताबिक हवाईअड्डे पर कम से कम एक दर्जन घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया, "हवाई अड्डे पर शनिवार रात को लगभग आठ बजे कम दृश्यता प्रक्रिया (एलवीपी) का प्रयोग किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications