ग्वालियर में छात्रा की गोली मारकर हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शिंदे की छावनी इलाके में रहने वाली गिरिजा पाल नाम की छात्रा शनिवार शाम पढ़ने के लिए निकली थी, मगर रविवार सुबह उसका शव पड़ाव थाना क्षेत्र के विकासनगर से बरामद किया गया।
पड़ाव थाने के प्रभारी पी. एस. तोमर ने आईएएनएस को बताया कि छात्रा को दो गोलियां मारी गई हैं । मौके से मिले मोबाइल फोन से मृतक छात्रा की शिनाख्त की गई। गिरिजा की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गिरिजा के एक मित्र से पुलिस पूछताछ कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications