कोहरे के कारण चण्डीगढ़ हवाई अड्डा 5वें दिन भी बंद

Fog
चण्डीगढ़। पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। कोहरे के कारण लगातार पाचवें दिन भी हवाईअड बंद रहा। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "मौसम खराब की वजह से बुधवार से लगातार पाचवें दिन बुधवार को भी यहां विमानों की आवाजाही नहीं हो पाई। रविवार भी घने कोहरे के कारण विमान सेवाएं शुरू होने की संभावना नहीं है।"

हवाई अड्डे पर लगाई गई इंस्ट्रमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) तकनीक की मदद से विमानों को संचालित किया जा रहा है। हवाईअड्डे पर हालांकि नयी आईएलएस प्रणाली लगाई गई है लेकिन यह अभी शुरू नहीं हो पाई है। विमान सेवाओं के अलावा रेल यातायात सेवाएं भी बाधित रहीं।

चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक डी.के. मीणा ने कहा, "रेलगाड़ियों का संचालन समय पर हो रहा है लेकिन लम्बी दूरी की रेलगाड़ियां कोहरे की वजह से देरी से चल रही हैं।" चण्डीगढ़ में तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे था।

पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, और पटियाला शहरों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2, 3.7, और 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "पंजाब और हरियाणा के अधिकांश इलाकों में कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर लगभग शून्य तक पहुंच गई थी। अन्य शहरों में भी रात के समय तापमान लगभग शून्य के करीब पहुंच जा रहा है।"

हरियाणा में नारनौल सबसे अधिक सर्दी वाला स्थान रहा जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अम्बाला, करनाल और भिवानी में तापमान क्रमश: 4.5, चार तथा 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+