गांधी परिवार बोफोर्स पर स्थिति स्पष्ट करे : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने पत्रकारों से कहा, "भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि वह भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दे को देश की जनता के बीच ले जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने और करदाताओं का पैसा वापस वसूलने के लिए सभी कानूनी संस्थाओं की मदद लेगी।"
"वर्ष 2010 भ्रष्टाचार का साल था और 2011 उन पर परदा डालने का साल रहेगा।" भाजपा नेताओं ने कहा कि 'कांग्रेस के प्रथम परिवार' (गांधी परिवार) को बोफोर्स मामले पर देश की जनता के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत है। सीतारमण ने कहा, "निश्चित रूप से कांग्रेस के प्रथम परिवार को स्पष्टीकरण देने की जरूरत है।"
ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित एक होटल में आयोजित हो रही इस दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के 300 से ज्यादा नेता शामिल हुए हैं। बैठक के पहले दिन पूर्वोत्तर के सम्बंध में प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें असम पर विशेष ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई है। बैठक के बाद रविवार दोपहर एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications