पुलिस को सूरी के हत्यारे की तलाश

हैदराबाद। पुलिस को अब भी अपराधी से राजनेता बने गांगुला सूर्यनारायण रेड्डी उर्फ मेडीलाचेरवु सूरी की हत्या के मामले में उनके नजदीकी सहयोगी भानु किरन की तलाश है। भानु को सूरी की हत्या का संदिग्ध बताया गया है।पुलिस ने मंगलवार को मीडिया के सामने उन खबरों को नकार दिया जिनमें कहा जा रहा था कि भानु को गिरफ्तार कर लिया गया है या उसने आत्मसर्मपण कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अब भी हत्यारे की तलाश है।

गौरतलब है कि सोमवार की शाम जब सूरी अपने वकील से मुलाकात करने के बाद मधापुर में जुबली हिल्स के नजदीक यूसुफगुड़ा में नवोदय कालोनी स्थित अपने घर लौट रहे थे तभी कार में ही गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सूरी के चालक व सहायक मधुमोहन रेड्डी उर्फ मधु ने पुलिस को बताया था कि जब कार यूसुफगुड़ा-जुबली हिल्स जंक्शन पर थी तभी उन्हें गोली मारी गई।

ऐसा माना जा रहा है कि कार की पिछली सीट पर बैठे भानु किरन ने एक साइलेंसर बंदूक से सूरी के सिर में दो गोलियां मारीं। गोली मारने के बाद वह वहां से फरार हो गया जबकि उनका चालक उन्हें उसी कार से अस्पताल ले गया।हैदराबाद पुलिस आयुक्त ए.के. खान कहते हैं कि चालक के बयान की पुष्टि की जा रही है क्योंकि वह मामले का अकेला साक्षी है।

एक सम्पत्ति विवाद में रुपयों के बंटवारे को लेकर भानु के सूरी से मतभेद होने की वजह से उन पर हत्या का संदेह है। बेंगलुरू व हैदराबाद के बीच काम करने वाला सूरी कथित तौर पर सम्पत्ति के क्रय-विक्रय का काम करता था।वैसे सूरी के कुछ रिश्तेदारों को संदेह है कि उनके प्रतिद्वंद्विओं ने हत्या के लिए भानु को सुपारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+