स्कूली छात्र को गोली लगने के मामले में नहीं मिला सुराग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक स्कूली छात्र को लगी गोली के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। कक्षा पांच में पढ़ने वाला छात्र अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।पुलिस के मुताबिक अमित कुमार सोनी बस्तर क्षेत्र के जगद्लपुर कस्बे में दीप्ती कान्वेंट स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता है। छात्र को सोमवार को उस समय गोली लगी थी जब वह दोपहर में स्कूल के मैदान में खाना खा रहा था।
जगद्लपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया, "वाकई में यह एक आश्चर्यचकित कर देने वाली घटना है। यह बात तो पक्की है कि कान्वेंट स्कूल के भीतर किसी ने गोली नहीं चलाई है। गोली बाहर से ही आई थी।"इस घटना से भयभीत कई छात्र मंगलवार को स्कूल नहीं आए जबकि कुछ लोग सोनी का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications