महिला ने की भाजपा विधायक की हत्या
पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजकिशोर केसरी की उनके ही आवास पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला ने पिछले साल विधायक पर लगातार तीन वर्षो तक शारीरिक शोषण किए जाने का कथित तौर पर आरोप लगाया था।
पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विधायक केसरी के आवास पर महिला ने चाकू निकालकर अचानक हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी पी. के. ठाकुर ने कहा कि हमला बहुत घातक था क्योंकि चाकू भी टूट गया है। केसरी के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्होंने केसरी को कुर्सी से गिरते देखा था लेकिन शुरु में ऐसा लगा कि वह फिसलकर गिर पड़े हैं।
घटनास्थल पर पत्रकारों से बातचीत में एस. कुमार ने बताया, "मैं यह देखकर आश्चर्यचकित था कि वह क्यों नहीं खड़े हो पा रहे हैं। जब मैं उन्हें उठाने गया तो मुझे एहसास हुआ कि उनके शरीर से खून बह रहा है।" घटना के बाद विधायक के सुरक्षाकर्मी तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पाठक पेशे से शिक्षिका है और उसने पिछले साल ही केसरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। उसने विधायक के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।
एक पुलिस अधिकारी ने ताया कि महिला ने पिछले साल ही केसरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ठाकुर ने हालांकि कहा कि महिला ने बाद में मामले को वापस ले लिया था। विधायक केसरी की हत्या की खबर ने राज्य के भाजपा समर्थकों और नेताओं को स्तब्ध कर दिया है। इस घटना ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में भी सनसनी फैला दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। कुमार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications