यूरेनियम की कमी से निपटने के लिए चीन ने प्रौद्योगिकी विकसित की
बीजिंग। चीन ने यूरेनियम की कमी से निपटने के लिए एक ऐसी प्रौद्योगिकी विकसित की है जिसके जरिए इस्तेमाल किए गए परमाणु ईंधन का पुनशरेधन सम्भव हो सकेगा और यूरेनियम का दोहन 60 गुना बढ़ जाएगा।ज्ञात हो कि चीन दुनिया का सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता है।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' में प्रकाशित एक रपट के अनुसार, चाइना नेशनल न्युक्लियर कॉर्प (सीएनएनसी) के तहत संचालित कारखाना संख्या 404 द्वारा विकसित की गई यह प्रौद्योगिकी परमाणु संयंत्रों में यूरेनियम का दोहन 60 गुना बढ़ाने में सक्षम है।चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) के अनुसार नई प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से चीन का मौजूदा यूरेनियम भंडार 3,000 वर्ष तक चल सकता है।
सीसीटीवी ने चीन के सबसे बड़े परमाणु विद्युत उत्पादक, सीएनएनसी के महाप्रबंधक सुन किन के हवाले से कहा है, "हम उन कुछ देशों में से हैं, जो परमाणु ईंधन के पुनशरेधन को लागू कर सकते हैं। कुछ हद तक इस क्षेत्र में हम दुनिया का नेतृत्व करते हैं।"ज्ञात हो कि चीन में 12 परमाणु विद्युत संयंत्र चालू हालत में हैं और 25 रिएक्टर निर्माणाधीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications