तेल कीमतें घटा सकती है पाकिस्तान सरकार
इस्लामाबाद। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के दबाव में पाकिस्तान सरकार पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें घटा सकती है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को सामने आई है। जियो न्यूज' ने कहा है कि प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतें घटाने के बारे में जल्द ही घोषणा कर सकते हैं।
एक सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कीमतें कम की गईं तो सरकार को चार से पांच अरब रुपये सब्सिडी का अतिरिक्त बोझ उठाना होगा।ज्ञात हो कि पाकिस्तान के सत्ताधारी गठबंधन में प्रमुख सहयोगी दल, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) ने पेट्रोलियम पदार्थो और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर रविवार को सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया।
गिलानी ने हालांकि कहा है कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और वह अपने गठबंधन को बचाने के लिए कम से कम दो प्रमुख विपक्षी दलों से बातचीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications